बोध गया: 21 मई से लापता शंकर मांझी का अब तक नहीं लगा सुराग, पूर्व प्रत्याशी तनुश्री मांझी ने परिजनों से की मुलाकात
बोधगया प्रखंड के अतिया पंचायत के सर्वोदयपुरी गांव निवासी शंकर मांझी पिछले 21 मई से लापता हैं। परिजनों के अनुसार रोजगार के लिए बाहर गए शंकर मांझी की पत्नी से अंतिम बार 21 मई को बात हुई थी, वह 18 मई को रोजगार के लिए घर से बाहर जाने के लिए निकला था।जिसके बाद से कोई पता नहीं चल सका है