हरसूद: 8 माध्यमिक एवं प्राथमिक शालाओं के सांदीपनि विद्यालय में विलय से बेकार पड़े सरकारी भवन
Harsud, Khandwa | Mar 23, 2026 नगर परिषद छनेरा नया हरसूद नगरीय क्षेत्र की 6 तथा 2 ग्रामीण क्षेत्र की प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाएं सांदीपनि विद्यालय हरसूद में मर्ज हो गई है। जिसके चलते प्राथमिक एवं माध्यमिक शालाओं के सरकारी भवन बेकार पड़े हुए हैं। सांदीपनि विद्यालय हरसूद प्राचार्य रामकृष्ण पटवारी ने बताया कि मर्ज की गई शालों के 305 विद्यार्थी सांदीपनि विद्यालय हरसूद में अध्यनरत हैं।