शामली: शामली जिले में डीएम और एसपी ने होमगार्ड भर्ती परीक्षा के केंद्रों का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं की जांच की
Shamli, Shamli | Apr 25, 2026 शनिवार को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक दो अलग—अलग पालियों में जनपद के 11 परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा का आयोजन किया गया। इस दौरान डीएम आलोक यादव व एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने परीक्षा के पहले दिन केंद्रों पर पहुंचकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसान कॉलेज थानाभवन, लाजपत राय इण्टर कालेज व कन्या इंटर कॉलेज थानाभवन का निरीक्षण आवश्यक निर्देश दिए।