हनुमानगढ़: डॉ. मानव भादू की पुण्यतिथि पर 305 यूनिट रक्तदान, अहमदाबाद विमान हादसे में दिवंगत चिकित्सक की स्मृति में रक्तदान
टाउन स्थित बिश्नोई धर्मशाला में शुक्रवार को दिवंगत डॉ. मानव भादू की प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, चिकित्सकों, समाजसेवियों एवं नागरिकों ने हिस्सा लेकर डॉ. मानव भादू को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। शिविर में 305 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।