ग्वालियर में रविवार 1 मार्च को अति-आवश्यक निर्माण और 33 केवी लाइन विस्तार कार्य के चलते शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति निर्धारित समय पर बंद रहेगी। उत्तर संभाग में दोपहर 3:45 बजे से शाम 6:45 बजे तक, जबकि दक्षिण संभाग के बेलदारपुरा फीडर क्षेत्र में सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:00 बजे तक बिजली कटौती की जाएगी।