रामगढ़: रामगढ़ में तीन जलमीनार खराब, कोई दो साल से तो कोई छह माह से, प्रशासन बेखबर
रामगढ़ प्रखंड मुख्यालय क्षेत्र के तीन इलाकों में लगे जल मीनार पिछले कई महीने से खराब पड़े हैं। इनकी मरम्मत कर जलापूर्ति शुरू करने को लेकर ना तो पदाधिकारी की दिलचस्पी रह गई है और ना ही जनप्रतिनिधि ही इसमें सक्रियता दिखा रहे हैं। ऐसे में पड़ रही भीषण गर्मी के कारण लोगों के समक्ष पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गई है।