मरवाही: जीपीएम में हत्या के मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
जीपीएम क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरकारीपारा खरडी में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।मामला थाना पेंड्रा का है जहां कौशिल्या बाई महुआ बीनने के बाद घर लौटते समय संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। बाद में घर के बाड़ी स्थित कुएं में उनका शव मिला, जिसके आसपास खून के निशान पाए गए।