मोंठ थाना परिसर में आगामी होली पर्व को लेकर उप जिलाधिकारी अवनीश तिवारी व पुलिस क्षेत्राधिकारी अजय श्रोत्रिय की अध्यक्षता में रविवार की शाम लगभग 3 बजे शांति समिति की बैठक हुई।प्रशासन ने लोगों से सौहार्द व भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील की और कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।