पटना ग्रामीण: पटना पश्चिमी क्षेत्र में बीते 24 घंटे में 35 अभियुक्त गिरफ्तार, हथियार भी बरामद
पटना पश्चिमी क्षेत्र से विगत 24 घंटे में 35 अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वहीं बढ़ती पुलिस दबिश के कारण 7 अभियुक्तों ने न्यायालय में आत्मसमर्पण किया है। छापेमारी के क्रम में 6 लीटर अवैध देशी शराब,1 देसी कट्टा, एक देशी पिस्टल, 8 जिंदा कारतूस, तीन मोबाइल और एक वाहन भी जब्त किया गया है।