BREAKING: गोलू यादव की #पिटाई मामले में #पुलिस ने विशेष #समुदाय के 9 #युवकों को किया #गिरफ्तार, वायरल #वीडियो के #आधार पर की #कार्रवाई
*मिर्जापुर*: विंध्याचल थाना क्षेत्र के कंतीत मजार इलाके में दो दिन पूर्व समुदाय विशेष के युवकों द्वारा गोलू यादव की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया। बाइक टक्कर को लेकर दर्जनों युवकों ने मिलकर युवक को पीटा था।
मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद हरकत में आई पुलिस ने वीडियो के आधार पर पहचान कर अब तक 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य फरार युवकों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी है।
पुलिस का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात है।