बहराइच: थाना दरगाह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में वांछित गैंग के सदस्य को किया गिरफ्तार, गब्बर सिंह पर गैंगस्टर एक्ट की कार्रवाई
थाना दरगाह पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट से संबंधित मुकदमे में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए सोमवार शाम को प्रभारी निरीक्षक थाना दरगाह शरीफ ने बताया कि प्रदेश स्तर पर चिन्हित 68 टॉप माफिया में से जनपद बहराइच के अपराधी गब्बर सिंह उर्फ देवेंद्र प्रताप सिंह के ऊपर गैंगस्टर एक्ट की कार्यवाही की गई है।