देवघर: जसीडीह रेलवे स्टेशन पर अज्ञात व्यक्ति ने एक व्यक्ति के पेट में चाकू मारा, गंभीर रूप से घायल
जसीडीह के रेलवे स्टेशन में अज्ञात व्यक्ति द्वारा एक व्यक्ति के पेट में चाकू मार दिया गया जिसमें व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए जिसका इलाज सदर अस्पताल में जारी हैं ।इस संबंध में घायल संथाली गांव निवासी संदर्भ कुमार के परिजन ललित कुमार ने गुरुवार सुबह 10:00 बजे बताया कि कल रात को फोन आया था जिसके बाद संदर्भ कुमार घर से निकलकर स्टेशन की ओर चला गया ।