छतरपुर: ग्राम थुराटी में आंधी-पानी से गिरी घर की छत, महिला समेत तीन घायल, गंभीर महिला अस्पताल में भर्ती
लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम थुराटी में तेज आंधी और बारिश के दौरान घर की छप्पर गिरने से तीन लोग घायल हो गए। घायलों में आरती पाल पति शिवकरण, संगीता पाल और प्रेमचंद पाल शामिल हैं।घायल महिला के जेठ ने बताया कि आज 07 मई सुबह करीब 9:00 बजे सभी लोग काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज आंधी और पानी शुरू हो गया, जिससे बचने के लिए तीनों लोग घर के नीचे आकर खड़े हो गए।