ज्ञानपुर: जंगीगंज पहुंचे डिप्टी सीएम ने प्रतिमा का अनावरण कर दी श्रद्धांजलि, पहलगाम हमले पर जताई कड़ी प्रतिक्रिया
सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य जंगीगंज के किशन देवपुर में पहुंचे, जहां उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय पारस मौर्य की प्रतिमा का अनावरण किया, साथ ही उनके परिजनों से मिलकर अन्य सरकारी कार्यों में शामिल होकर उन्होंने बयान देते हुए कहा कि पहलगाम हमला बेहद ही दुखद है, घटना को अंजाम देने वाले चाहे आतंकी हो चाहे उनके आका इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी।