ज्ञानपुर: कोइरौना के भभौरी में भीषण अग्निकांड, 16 मड़हे और एक कार जलकर राख
कोइरौना थाना क्षेत्र के भभौरी गांव में रविवार दोपहर शॉर्ट सर्किट से भीषण आग लग गई। आग से 16 रिहायशी मड़हे, दो बछिया और एक कार जलकर राख हो गई, जबकि एक गाय गंभीर रूप से घायल है। आग बुझाने के प्रयास में शैलदेवी और श्रीशंकर पांडेय झुलस गए। तीन आम और एक नीम के पेड़ भी जल गए। दिनेश पांडेय समेत कई ग्रामीणों का भारी नुकसान हुआ।