बुधवार को नर्मदापुरम में राज्यसभा सांसद के निज निवास स्थित कार्यालय पर भाजपा केंद्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार नर्मदापुर मंडल के शक्ति केंद्र क्रमांक-2 की सांगठनिक बैठक आयोजित की गई। बैठक में राज्यसभा सांसद माया नारोलिया शामिल हुईं। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा एक जीवंत संगठन है।