कैमूर पुलिस की बड़ी करवाई
मोबाइल दुकान में चोरी का प्रयास, कटर मशीन के साथ आरोपी गिरफ्तार"
कुदरा/कैमूर। कुदरा थाना क्षेत्र में मोबाइल दुकान का शटर काटकर चोरी के प्रयास के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से कटर मशीन बरामद की गई है।
घटना 2 अगस्त की रात करीब 12 बजे की है। एक व्यक्ति ने मोबाइल दुकान का लोहे का शटर काटकर ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया था। इस संबंध में कुदरा थाना कांड संख्या के तहत केस दर्ज किया गया था।
कुदरा पुलिस ने आसूचना संकलन और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आज 23 अगस्त को आरोपी अनिकेत कुमार, पिता सत्येंद्र मंडल, ग्राम खरहरी, थाना करगहर, जिला रोहतास को गिरफ्तार किया है। कुदरा पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी
Mohania, Kaimur | Aug 24, 2026