सहावर: कासगंज के सहावर थाना क्षेत्र के कुवेर नगला में बाइक और साइकिल की भिड़ंत, दो लोग घायल
कासगंज सहावर थाना क्षेत्र के गांव कुवेर नगरा के पास शुक्रवार दोपहर बाइक और साइकिल की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों पर सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास के ग्रामीणों की भीड़ एकत्रित हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई,घटना आज शुक्रवार समय करीब 11 बजे की बताई जा रही है।