ओबरा: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो बच्चे झुलसे, म्योरपुर सीएचसी में भर्ती, हालत स्थिर
Obra, Sonbhadra | Jun 29, 2026 सोनभद्र के म्योरपुर में सोमवार दोपहर करीब तीन बजेआकाशीय बिजली गिरने से दो मासूम बच्चे झुलस गए। घटना फाटपखना गांव में तेज बारिश और गरज-चमक के दौरान हुई। फाटपखना गांव निवासी छह वर्षीय सूरज पुत्र शिवशंकर और नौ वर्षीय सोनकुंवर पुत्री दयाशंकर अपने घर से लगभग 50 मीटर दूर एक महुआ के पेड़ के नीचे खेल रहे थे। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ बिजली गिरी।