हज़ारीबाग: हजारीबाग में ट्रैफिक पुलिस का बड़ा एक्शन! पुराना बस स्टैंड पर चला सघन चेकिंग अभियान, 150+ वाहन चालकों पर कार्रवाई
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस का बड़ा एक्शन। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुराना बस स्टैंड में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान बिना हेलमेट 64, ट्रिपल राइडिंग 25, मोबाइल पर बात करते हुए 2 चालकों और नो-पार्किंग में खड़े 66 ऑटो-टोटो व अन्य वाहनों का चालान काटा गया। पुलिस ने कहा कि यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।