बिहार: मेघि नगमा पंचायत के नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष पर गोलीबारी, घायल
Bihar, Nalanda | Nov 27, 2024 दीपनगर में मेघि नगमा पंचायत के नव निर्वाचित पैक्स अध्यक्ष के घर पर हमला कर बुधवार की रात्रि करीब 10 बजे पैक्स अध्यक्ष को गोली मारकर जख़्मी कर दिया। जख़्मी पैक्स अध्यक्ष शिव चरण प्रसाद को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हॉयर सेंटर रेफर किया गया है।