सोनबरसा: चेन्नई घटना के प्रतिशोध में राकेश की हत्या की आशंका, पुलिस वीडियो की भी जांच कर रही है
बकचौरा के युवक राकेश की हत्या मामले में नया खुलासा सामने आया है। डीएसपी आशीष आनंद ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला चेन्नई में हुई किसी पुरानी घटना के प्रतिशोध से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाने में लगी है।घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसकी सत्यता की जांच की जा रही है।