नैनपुर: ग्राम मालदा में 55 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस कर रही जांच
Nainpur, Mandla | Apr 15, 2026 विकासखंड नैनपुर के ग्राम मालदा में एक 55 वर्षी व्यक्ति ने मंगलवार शाम फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के अनुसार मृतक बिहारीलाल मंगलवार सुबह महुआ बिनने गया था एवं घर वापस आया दोपहर को ग्राम डूंगरिया जाने कहकर घर से निकला रास्ते में एक झोपड़ी से फांसी लगा ली। नैनपुर पुलिस ने पंचनामा कार्यवाही कर बुधवार 12 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।