रसूलाबाद: रसूलाबाद में दुकानदार को बातों में उलझाकर 85 हजार की हीरे जड़ित अंगूठी लेकर फरार हुई महिला, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
रसूलाबाद कस्बे के एक ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर पहुंची एक शातिर महिला ने दुकानदार को बातों में उलझाकर करीब 85 हजार रुपये कीमत की हीरे जड़ित सोने की अंगूठी पार कर दी। चोरी की पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज सामने आने के बाद पुलिस महिला की तलाश में जुट गई है आपको बताते चलें कि कस्बे के बिल्हौर मार्ग स्थित कास्वी ज्वैलर्स पर