दिनांक 26.06.2026 को मोहर्रम पर्व के अवसर पर परमपुरवा चौकी क्षेत्र थाना जूही से निकलने वाले जुलूस के शांतिपूर्ण, सकुशल एवं सौहार्दपूर्ण आयोजन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस उपायुक्त दक्षिण श्री दीपेन्द्र नाथ चौधरी द्वारा स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस दौरान अधिकारियों द्वारा जुलूस मार्ग का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा संबंधित पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
➡️निरीक्षण के दौरान अधिकारियों द्वारा जुलूस में सम्मिलित ताजियादारों एवं आयोजकों से संवाद स्थापित करते हुए निर्धारित मानकों का पालन करने तथा झंडों एवं अन्य सामग्रियों की ऊंचाई सीमित रखने की अपील की गई, जिससे विद्युत तारों एवं अन्य अवरोधों से किसी भी प्रकार की दुर्घटना की संभावना को रोका जा सके।
➡️साथ ही सभी आयोजकों एवं संभ्रांत नागरिकों से आपसी सहयोग, समन्वय एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने की अपील की गई। असामाजिक तत्वों एवं माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए उनके विरुद्ध तत्काल प्रभावी वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
➡️बीट उपनिरीक्षकों एवं बीट आरक्षियों को संवेदनशील स्थानों पर लगातार भ्रमणशील रहकर प्रत्येक गतिविधि पर सतर्क दृष्टि बनाए रखने तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा गतिविधि की सूचना तत्काल उच्चाधिकारियों को उपलब्ध कराते हुए आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निर्देशित किया गया।
➡️आमजन एवं धार्मिक आयोजकों से अपील की गई कि किसी भी प्रकार की अफवाह, भ्रामक सूचना अथवा आपत्तिजनक संदेशों पर विश्वास न करें तथा बिना सत्यापन के उन्हें प्रसारित न करें। किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।
➡️सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाए रखने हेतु सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता, फुटेज की निरंतर निगरानी, ड्रोन कैमरों के माध्यम से प्रभावी पर्यवेक्षण तथा कंट्रोल रूम से बेहतर समन्वय बनाए रखने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। पुलिस प्रशासन द्वारा मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। @Uppolice @dcpskanpur
Kanpur Nagar, Uttar Pradesh | Jun 25, 2026