बरौनी थाना क्षेत्र भेरूबुल्या निवासी पीड़ित राधेश्याम मीणा ने मारपीट के मामले को लेकर रिपोर्ट दी है।प्रार्थी ने रिपोर्ट में बताया कि उसका पुत्र कैलाश व बहिन पाना देवी के साथ वहीं के सुवालाल व रामलाल मीणा ने गाली-गलौज कर व लड़ाई झगड़ा कर रहे थे। तभी प्रार्थी उनको छुड़ाने चला गया तो रामराज व सुआलाल ने प्रार्थी के साथ भी मारपीट की है।