शाहजहांपुर: डीएम ने कहा, लापरवाही व भ्रष्टाचार पर होगी कड़ी कार्रवाई, अधिकारी मुख्यालय पर करें रात्रि विश्राम
शाहजहांपुर। जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने विद्युत विभाग की समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को कड़े लहजे में चेतावनी दी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उपभोक्ताओं को निर्धारित रोस्टर के अनुसार निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित की जाए और कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या भ्रष्टाचार मिलने पर संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।