बेगूसराय: वॉलीबॉल खिलाड़ी गोविंद कुमार को गोली मारने के मामले में एक अपराधी गिरफ्तार
बॉलीबॉल के राष्ट्रीय खिलाड़ी गोबिंद कुमार को गोली मार कर घायल किये जाने के मामले मे पुलिस ने बड़ा खुलासा किया है। इस मामले मे पुलिस जाँच मे यह बात सामने आयी है एक लड़की के कारण गोबिंद की हत्या की साजिश पांच लाख रुपये मे रची गई थी। जिसके बाद एक संगठित आपराधिक गिरोह ने गोबिंद कुमार को बीच बाजार मे गोली मारकर जान लेने की कोशिश की गई थी।