चायल: दलीयनपुर में कार्यकर्ता सम्मेलन में अरुण भारती ने सपा पर किया हमला, कहा- अब उधार के नेता की जरूरत नहीं
कौशाम्बी। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के जमुई सांसद Arun Bharti ने गुरुवार को चायल ब्लॉक के दलियानपुर में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन एवं जनसंवाद कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी और विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि अब समाज को उधार के नेता की जरूरत नहीं है, समाज का अपना नेतृत्व तैयार हो चुका है। शाम 5:00 बजे तक चलता रहा कार्यक्रम!