फैज़ाबाद: भीमराव अंबेडकर क्रीडा स्टेडियम में पीएम श्री योजना के तहत जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ
डॉक्टर भीमराव अंबेडकर स्टेडियम मकबरा में पीएम श्री योजना अंतर्गत जनपद स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न ब्लॉकों से आए प्राथमिक स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया इसके साथ-साथ खेलकूद प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया।