बीरपुर: मुहर्रम पर वीरपुर में निकलीं ताजिया जुलूस, 'या अली-या हुसैन' के नारों से गूंजा इलाका, तलवारबाजी व लाठी बाजी के करतब
मुहर्रम पर्व के अवसर पर शुक्रवार को दोपहर करीब दो बजे वीरपुर थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक उत्साह के साथ ताजिया जुलूस निकाला गया। नौला, मुजफ्फरा, भवानंदपुर, सिकरहुला, वीरपुर, जिंदपुर, मुरादपुर, सरौंजा तथा थाना क्षेत्र के सहुरी, मैदा, बभनगामा, कारीचक समेत कई गांवों में ताजिया जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।