सोहागपुर के विधायक ठाकुर विजयपाल ने गुरुवार सुबह 10 बजे नर्मदापुरम स्थित अशोका अस्पताल में भर्ती भाजपा कार्यकर्ता रोहित गौर का स्वास्थ्य लाभ संबंधी हाल जाना। इस अवसर पर विधायक ने रोहित गौर के शीघ्र स्वस्थ होने की ईश्वर से प्रार्थना की। विधायक के अस्पताल पहुंचने पर रोहित गौर और उनके परिजनों ने उनका आभार व्यक्त किया।