भीषण गर्मी एवं तेज धूप से कस्बेवासियों को राहत देने के लिए नगर पालिका की ओर से मंगलवार दोपहर करीब 2 बजे स्प्रिंकल वाटर मशीन से कस्बे के मुख्य मार्ग पर पानी छिड़काव कराया गया। स्प्रिंकल वाटर मशीन को अध्यक्ष प्रतिनिधि करुणाशंकर दिवाकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।