जशपुर: जशपुर में फलों की गुणवत्ता पर सख्ती, सड़े-गले और केमिकलयुक्त फलों के खिलाफ चलाया गया विशेष जांच अभियान
गर्मी के मौसम में आमजन को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण फल उपलब्ध कराने के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा जिलेभर में विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत फल मंडियों, थोक एवं खुदरा विक्रेताओं, स्टोरेज केंद्रों तथा स्थानीय हाट-बाजारों का सघन निरीक्षण किया जा रहा है। जशपुर जनसंपर्क अधिकारी से रविवार की दोपहर 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार निरीक्षण के