कर्वी: भरतकूप थाना क्षेत्र में आग ने मां की गोद सूनी कर दी, चारपाई पर सोती आठ माह की मासूम जिंदा जली
चित्रकूट के भरतकूप क्षेत्र में गुरुवार दोपहर 1 बजे घर में, आग लगने से आठ माह की बच्ची दीक्षा की जलकर मौत हो गई। पिता बाहर और मां खेत में थी। मासूम घर में सो रही थी, तभी आग भड़क उठी। भाई-बहन बाहर भागे। ग्रामीणों ने आग बुझाई, लेकिन बच्ची और एक बकरी की जान नहीं बच सकी। पुलिस मौके पर पहुंची शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।