बिलग्राम: पटेल नगर मोहल्ले में मकान का ताला काटकर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित ₹20000 नकदी की चोरी, CO समेत पुलिस बल पहुंचा
Bilgram, Hardoi | Sep 16, 2024 माधौगंज कस्बे के मोहल्ला पटेल नगर पूर्वी स्थित सियाराम यादव के मकान का ताला काटकर चोरों ने इलेक्ट्रॉनिक सामान सहित 20 हजार की नकदी पर हांथ साफ कर मौके से फरार हो गए|घटना के समय परिवार के सदस्य अपने गांव गए थे जिसका फायदा उठाकर चोरों ने घटना को अंजाम दिया।पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की है सीओ ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर जांच पड़ताल की।