मढ़ौरा: कोल्हुआं चारमुहानी के पास से बाइक पर चार गैलन कच्चि स्प्रीट के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Marhaura, Saran | Jun 17, 2026 थानाक्षेत्र के कोल्हुआ चार मुहानी के पास से बाइक पर लदे चार गैलन के कच्ची स्प्रीट के साथ दो तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बुधवार की दोपहर तीन बजे बताया कि गुप्त सूचना पर एक बाइक पर लदे चार गैलन कच्ची स्प्रीट के साथ धेनुकी निवासी जितु कुमार व तरैया के डेहुरी निवासी अज्बुद्वीन को गिरफ्तार कर जरुरी कार्यवाई किया जा रहा है।