फुलवरिया: बिरसा बथुआ के पास पशु तस्करों से छुड़ाए घायल बछड़े का डॉ. ललन कुमार ने किया इलाज
थाना क्षेत्र के बिरसा बथुआ के समीप बीते दो दिनों पूर्व पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त कराया घायल बछड़े को बचाने का प्रयास जारी है। पशुपालन विभाग के चिकित्सकों की देखरेख में बछड़े का इलाज चल रहा है। सोमवार की दोपहर 2:00 बजे पशु पालन विभाग के चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर ललन कुमार के द्वारा अपने मानवता का परिचय दिखाते हुए उस बछड़े को बचाने के लिए प्रयासरत है।