मेरठ: मेरठ में तेज रफ्तार कार दुकान में घुसी, दुकानदार बाल-बाल बचा, हादसे से मची अफरा-तफरी
Meerut, Meerut | Apr 12, 2026 मेरठ के नौचंदी थाना क्षेत्र में शनिवार देर रात तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर स्पोर्ट्स की दुकान में जा घुस गई। घटना सूरजकुंड रोड स्थित शनि देव मंदिर के पास हुई, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दुकान मालिक बाल-बाल बच गए, जबकि दुकान को भारी नुकसान हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।