किशनगंज: गाय को बचाने के प्रयास में सरस दूध की पिकअप पलटी, बड़ा हादसा टला
गुरुवार सुबह 11 बजे मिली जानकारी समरानियां कस्बे के गदरेटा बाईपास पर सरस दूध की पिकअप गाय को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक बाल-बाल बच गया और कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी के अनुसार पिकअप बारां से समरानियां में दूध सप्लाई करने आई थी। सप्लाई के बाद चालक वापस लौट रहा था।