पताही प्रखंड में छोटे और सीमांत किसानों के लिए आधुनिक कृषि क्रांति की राह खुल रही है। ड्रोन से खाद-दवा छिड़काव, मिनी ट्रैक्टर, जैविक खेती और कम लागत वाली उत्पादन प्रणाली अब इन किसानों की पहुंच में आ रही है। कृषि विभाग की सब्सिडी योजनाओं और लगातार चल रहे प्रशिक्षण कार्यक्रमों ने किसानों में नई उम्मीद जगाई है।