घाटमपुर: कुष्मांडा देवी परिसर से निकली राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की पथ संचालन यात्रा, विधायक ने की पुष्प वर्षा
घाटमपुर नगर स्थित कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर से रविवार दोपहर 2 बजे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विराट पथ संचालन यात्रा निकली। गणवेश पहने कार्यकर्ता हाथों में डंडा लिए जयघोष करते निकले। इस दौरान घाटमपुर विधायक सरोज कुरील ने यात्रा में पुष्प वर्षा की। यात्रा नगर पालिका रोड होते हुए, कुष्मांडा देवी मंदिर परिसर में पहुंची। जहां पर यात्रा का समापन हुआ।