देवास जिले की नेमावर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जेवर चमकाने, सोने-चांदी के आभूषण दोगुना करने का लालच देने और पुराने बर्तनों के बदले नए बर्तन देने के नाम पर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने झारखंड और बिहार से तीन महिलाओं सहित कुल छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
ग्रामीण महिलाओं की शिकायत के बाद पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों की पहचान की। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से करीब 3.5 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण और पीतल के बर्तन बरामद किए गए हैं।
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक पुनीत गहलोत के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सौम्या जैन एवं एसडीओपी आदित्य तिवारी के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी टीना शुक्ला के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने की। पूछताछ में आरोपियों ने ठगी की वारदातें कबूल की हैं। सराहनीय कार्य के लिए पूरी पुलिस टीम को पुलिस अधीक्षक द्वारा पुरस्कृत किया गया है।
News by hello! DEWAS sources. Kindly DM for any issues .
.
In news ad
.
Dewas | Dewas City | Dewas Update | देवास | देवास शहर | Dewas News | Hello Dewas
#dewas #hellodewas #dewasnews