कौंच: कोंच-नदीगांव मार्ग पर सड़क पर पेड़ गिरने से यातायात बाधित, भदेवरा के पास कई वाहन फंसे, कोई जनहानि नहीं
Konch, Jalaun | May 16, 2026 कोंच कोतवाली क्षेत्र में कोंच-नदीगांव मार्ग पर ग्राम भदेवरा के पास शनिवार सुबह करीब 9 बजे अचानक सड़क पर एक पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया, मार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, गनीमत रही कि पेड़ गिरने के दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बाल-बाल बच गई और कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, जाम में सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली वाहनों को हुई, जिनमें बच्चे सवार थे।