गोहद: गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत अगनूपुरा रोड पर अज्ञात लोगों ने की लूट,गोली लगने से महिला घायल, ग्वालियर रैफर
Gohad, Bhind | Jun 19, 2026 गोहद थाना क्षेत्र अंतर्गत अगनूपुरा रोड पर गुरुवार शुक्रवार की दरमियानी रात को दो अज्ञात लोगों ने बाइक से जा रहे दंपति को रोक लिया।और करधोनी आदि सामान छीन लिया तथा गोली मार दी जिससे महिला घायल हो गई।महिला को घायल अवस्था में ग्वालियर रैफर कर दिया।शुक्रवार को लगभग 1 बजे पुलिस ने टीमें गठित कर धरपकड़ शुरू कर दी है।