बरेली: यूक्रेन में लापता बरेली के दीपक के परिवार ने बेटे की सकुशल वापसी के लिए डीएम से लगाई गुहार
बरेली के एक परिवार की चिंता अब प्रशासन के दरवाजे तक पहुंच गई है। यूक्रेन के ओडेसा बंदरगाह के पास एक व्यापारिक जहाज पर हुए हमले के बाद बरेली निवासी दीपक कुमार गुप्ता के लापता होने की सूचना से परिजन बेहद परेशान हैं। अब परिवार ने जिलाधिकारी से बेटे की सुरक्षित वापसी के लिए मदद की गुहार लगाई है।