खंडवा नगर: राष्ट्रपति के दौरे में भी नहीं जली स्ट्रीट लाइटें, ओंकारेश्वर के प्रमुख मार्ग पर अंधेरे में भटके श्रद्धालु
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ओंकारेश्वर आगमन के बीच तीर्थ नगरी के प्रमुख मार्ग पर स्ट्रीट लाइटें रातभर बंद रहीं। पुराने बस स्टैंड से विष्णु मंदिर पार्किंग तक का यह मार्ग गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक अंधेरे में डूबा रहा, जिससे श्रद्धालुओं और स्थानीय नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।