जहानाबाद। मखदुमपुर थाना क्षेत्र में मखदुमपुर बाजार निवासी सिंकी कुमारी से क्रेडिट कार्ड को आधार से लिंक कराने के नाम पर 46 हजार रुपये की ठगी हुई। अज्ञात नंबर से कॉल आकर लिंक भेजा गया, जिसे खोलते ही उनका मोबाइल हैंग हो गया और खाते से पैसे कट गए। साइबर थाना में आवेदन मिलने के बाद डीएसपी कृष्ण गोपाल ने कार्रवाई की बात कही।