चित्तौड़गढ़: पांडोली में खाद फैक्ट्री के कार्य को बंद करवाने की मांग को लेकर कलेक्ट्रेट पर ग्रामीणों ने सोपा जिला कलेक्टर को ज्ञापन
चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर पांडोली ग्राम वासियों ने नारेबाजी करते हुए जिला कलेक्टर को ज्ञापन दिया है। पांडोली क्षेत्र में केंद्र सरकार द्वारा लगाई जा रही खाद फैक्ट्री के कार्य को बंद करवाने की मांग रखी है। क्षेत्रवासियों बताया कि खाद फैक्ट्री बनने के बाद में क्षेत्र में वायु प्रदूषण होगा। क्षेत्र में धार्मिक स्थल एवं पैनोरमा है जिस पर अच्छा प्रभाव नहीं रहेगा।