चित्तौड़गढ़: DRD सभागार में उप मुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा ने जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ की बैठक, दिए आवश्यक दिशा निर्देश
चित्तौड़गढ़ कलेक्ट्रेट पर आज DRD सभागार में जिले के प्रभारी सचिव उपमुख्यमंत्री डॉ प्रेमचंद बैरवा ने जिला स्तरीय अधिकारी की बैठक ली है। बैठक में स्वास्थ्य विभाग शिक्षा विभाग से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए हैं। सरकार द्वारा बजट घोषणाओं में जो वादे किए हैं उन वादों को जमीनी स्तर तक पहुंचने के निर्देश दिए हैं।